Entertainment की ताज़ा खबरें — पेज 2

बादशाह और ईशा रिखी का तलाक कन्फर्मNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

बादशाह और ईशा रिखी का तलाक कन्फर्म

रैपर-सिंगर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की पुष्टि की है। दोनों ने 31 अगस्त को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसा बयान साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। दोनों ने यह भी कहा कि इस मामले में उनका यही एकमात्र बयान होगा और आगे किसी तरह के कयास न लगाए जाएं।ईशा रिखी ने हाल ही में पहली बार इस अलगाव पर बात करते हुए कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहतीं।
मिर्जापुर: द मूवी की शानदार ओपनिंगNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

मिर्जापुर: द मूवी की शानदार ओपनिंग

मिर्जापुर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और रवि किशन स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब ₹24.75 करोड़ नेट कमाए। फिल्म की हिंदी कमाई लगभग ₹24.60 करोड़ रही। इसके साथ ही यह 2026 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। इससे आगे ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।
₹2 करोड़ की फिल्म ने किया कमाल, ‘Dhurandhar 2’ को ROI में पछाड़ाNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

₹2 करोड़ की फिल्म ने किया कमाल, ‘Dhurandhar 2’ को ROI में पछाड़ा

कम बजट की फिल्म ‘Hanuman Ansh’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग ₹54.74 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले 20 गुना से ज्यादा रिटर्न हासिल किया है।खास बात यह है कि Return on Investment (ROI) के मामले में ‘Hanuman Ansh’ ने बड़े बजट की फिल्म ‘Dhurandhar 2’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुल कमाई में दोनों फिल्मों की तुलना नहीं है। कम बजट और शानदार रिटर्न के कारण ‘Hanuman Ansh’ 2026 की चर्चित बॉक्स ऑफिस सफलता बन गई है।
तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ आज Netflix पर रिलीजNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ आज Netflix पर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म ‘गांधारी’ के साथ एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी एक मां की भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी लापता हो जाती है और वह उसे खोजने के लिए हर मुश्किल का सामना करने का फैसला करती है। बेटी की तलाश के दौरान कहानी में कई रोमांचक मोड़ आते हैं और तापसी का किरदार अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता दिखाई देता है। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में तापसी का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ‘गांधारी’ आज Netflix पर रिलीज हो रही है, जिससे उनके फैंस के बीच खासा उत्साह है।
निक्की तंबोली- अरबाज पटेल के ब्रेकअप की चर्चा, अनफॉलो और पोस्ट से बढ़ा सस्पेंसNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

निक्की तंबोली- अरबाज पटेल के ब्रेकअप की चर्चा, अनफॉलो और पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस

बिग बॉस मराठी 5 से चर्चा में आई निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की जोड़ी इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद अरबाज ने धोखे और पार्टनर को चीट करने से जुड़ी पोस्ट शेयर की, वहीं निक्की ने भी रिश्ते और टूटे वादों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। दोनों की पोस्ट के बाद ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, निक्की और अरबाज ने अभी तक अपने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (
Toxic ने पहले दिन मचाया धमालNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

Toxic ने पहले दिन मचाया धमाल

यश की ‘Toxic’ ने 26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की। शुरुआती लाइव आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म की कमाई करीब ₹65–66 करोड़ नेट और ₹77 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच चुकी है। वहीं, एडवांस बुकिंग से पहले ही करीब ₹85 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस दर्ज हुआ था। फिल्म के पहले दिन ₹100 करोड़+ वर्ल्डवाइड पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
कृति सेनन की राखी विज्ञापन पर विवादNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

कृति सेनन की राखी विज्ञापन पर विवाद

अभिनेत्री कृति सेनन का ज्वेलरी ब्रांड GIVA के साथ बनाया गया रक्षाबंधन विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया। विज्ञापन में उनके पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने के दृश्य पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कृति ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि त्योहारों की भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से जुड़ी है। विवाद के बाद GIVA ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया।
कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान घायल, घुटने की होगी सर्जरीNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान घायल, घुटने की होगी सर्जरी

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान घुटने में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट के बाद उनकी सर्जरी होनी है और डॉक्टरों ने कुछ दिनों आराम की सलाह दी है। इसके चलते उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हो सकती है। उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Welcome to the Jungle ने पहले दिन कमाए ₹29 करोड़News2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

Welcome to the Jungle ने पहले दिन कमाए ₹29 करोड़

अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन दुनियाभर में ₹29 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म को भारत में अच्छी ऑक्यूपेंसी और विदेशों से भी मजबूत प्रतिक्रिया मिली। इस बार कहानी जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक फिल्म क्रू को असली सैनिक समझ लिया जाता है। दर्शकों ने कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग की सराहना की, हालांकि कुछ ने पुराने जोक्स और नॉस्टैल्जिया पर अधिक निर्भरता की आलोचना भी की। अब फिल्म की आगे की सफलता पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगी।
Kangana की Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office पर पड़ीNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

Kangana की Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office पर पड़ी

Kangana Ranaut की मेडिकल थ्रिलर फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में केवल 3.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन दर्शकों से मिले मिले-जुले रिव्यू इसके प्रदर्शन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से कम रह सकता है। फिल्म को कई नई रिलीज़ और पुरानी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ा है।