News2Bulletin — ताज़ा हिंदी खबरें — पेज 43

मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 7 सितंबर 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 7 सितंबर 2026

राष्ट्रीय• दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों की मौत, राहत-बचाव और जांच जारी।• IMD ने बिहार, यूपी, एमपी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।• भारत ने UN के विश्व मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप दिखाने की मांग की।• GST काउंसिल की प्रस्तावित बैठक अब 7 अक्टूबर को होने की संभावना है।🌍 अंतरराष्ट्रीय• अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और वैश्विक तेल आपूर्ति पर चिंता बढ़ी।• तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा।• एशियाई बाजारों में तेजी, जापान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त।• इंडोनेशिया में ज्वालामुखी गतिविधि से उड़ानों और यात्रियों पर असर पड़ा।
6mm पतला Xiaomi का नया मैग्नेटिक Power Bank, 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च की तैयारीNews2Bulletin Editorial Team
📱 Technology

6mm पतला Xiaomi का नया मैग्नेटिक Power Bank, 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च की तैयारी

Xiaomi भारत में 8 सितंबर 2026 को अपना UltraThin Magnetic Power Bank 5000 (15W) लॉन्च करने जा रहा है। इसकी खासियत इसका बेहद स्लिम डिजाइन है। पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला और करीब 98 ग्राम वजन का है। इसमें 5,000mAh बैटरी, 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C से 22.5W तक वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन के पीछे मैग्नेटिक तरीके से अटैच होकर चार्ज कर सकता है। भारत में इसकी कीमत और बिक्री की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
Xiaomi Redmi 17 5G लॉन्चNews2Bulletin Editorial Team
📱 Technology

Xiaomi Redmi 17 5G लॉन्च

Xiaomi ने भारत में Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में Snapdragon 4 Gen 5 5G प्रोसेसर, 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और बड़ी 7,900mAh बैटरी दी गई है। फोन में 50MP AI डुअल कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग, IP64 रेटिंग और HyperOS 3 दिया गया है। यह 6GB+128GB और 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन में आता है। Main Features : Snapdragon 4 Gen 5, 7,900mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी।
दिल्ली में बिल्डिंग हादसा, PG में रह रहे छात्रों के फंसे होने की आशंकाNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

दिल्ली में बिल्डिंग हादसा, PG में रह रहे छात्रों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक इमारत ढह गई। यह इलाका दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है और यहां बड़ी संख्या में छात्र PG में रहते हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे वाली इमारत में भी हॉस्टल/PG संचालित था और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। शुरुआती अपडेट में दो छात्रों को सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
बैंकिंग नौकरी का बड़ा मौका: IBPS RRB में 13,706 वैकेंसीNews2Bulletin Editorial Team
💼 Jobs

बैंकिंग नौकरी का बड़ा मौका: IBPS RRB में 13,706 वैकेंसी

IBPS में 13,706 पदों पर भर्तीबैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। IBPS RRB Recruitment 2026 के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,706 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण* Office Assistant: 8,183 पद* Officer Scale-I: 4,256 पद* Officer Scale-II: 1,047 पद* Officer Scale-III: 220 पदआवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹850 और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹175 है। Office Assistant और Officer Scale-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा क्रमशः दिसंबर और नवंबर 2026 में होगी। आवेदन और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए ⁠IBPS की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की बड़ी आपत्ति, संप्रभु क्षेत्र को लेकर जताई चिंताNews2Bulletin Editorial Team
🌍 World

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की बड़ी आपत्ति, संप्रभु क्षेत्र को लेकर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर 2026 को दुनिया के नक्शे में देशों और महाद्वीपों के आकार को अधिक वास्तविक रूप में दिखाने के लिए ‘Correct the Map’ प्रस्ताव को मंजूरी दी। भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, लेकिन साथ ही अपनी एक अहम आपत्ति स्पष्ट की। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के संप्रभु क्षेत्र को भारत के आधिकारिक नक्शे के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए। गलत या भ्रामक तरीके से भारतीय क्षेत्र को दिखाना भारत के लिए स्वीकार्य नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर उसका रुख स्पष्ट और गैर-परक्राम्य है। नए प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य पुराने Mercator projection की जगह ऐसे मानचित्रों को बढ़ावा देना है, जो महाद्वीपों के वास्तविक सापेक्ष आकार को बेहतर तरीके से दिखाएं। प्रस्ताव को 164 देशों का समर्थन मिला, जबकि अमेरिका ने विरोध किया। भारत ने साफ किया कि उसका समर्थन किसी एक खास map projection या किसी विशेष सीमा-चित्रण को मंजूरी देना नहीं है।
iPhone 18 Pro को लेकर बढ़ी हलचलNews2Bulletin Editorial Team
📱 Technology

iPhone 18 Pro को लेकर बढ़ी हलचल

Apple की अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 9 सितंबर को अपने बड़े लॉन्च इवेंट में नई iPhone सीरीज़ पेश कर सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में भी बड़े अपग्रेड की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, Apple ने अभी इन फीचर्स और लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यूजर्स की नजर अब कंपनी के आधिकारिक ऐलान पर है।
👑 Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola बनीं विजेताNews2Bulletin Editorial Team
🌍 World

👑 Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola बनीं विजेता

Miss World 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की Joheirry Mola Dominguez ने जीत लिया है। 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया। 🥇 Winner: Joheirry Mola — Dominican Republic🥈 1st Runner-up: Elisabeth Reynes — Spain🥉 2nd Runner-up: Taanusiya Chetty — Malaysia🇮🇳 भारत की Nikita Porwal: Top 40 तक पहुंचीं, लेकिन Top 20 में जगह नहीं बना सकीं। इस प्रतियोगिता में 111 देशों की प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
गांव के भजन से बॉलीवुड तक पहुंचे सुनील लोधीNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

गांव के भजन से बॉलीवुड तक पहुंचे सुनील लोधी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर चर्चा में हैं। दृष्टिबाधित सुनील ने गांव में भजन और बुंदेली लोकगीत गाते हुए संगीत का सफर शुरू किया। उनकी आवाज अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ में सुनाई दे रही है।सुनील का बुंदेली गायकी का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया, जहां उन्होंने स्टूडियो में गाने रिकॉर्ड किए। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे मुलाकात की और एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। साथ ही संगीत शिक्षा और आंखों के इलाज में मदद का भरोसा भी दिया।
महिला एशिया कप: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीतNews2Bulletin Editorial Team
🏏 Sports

महिला एशिया कप: भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत

भारत ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया। श्री चारणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में 57/3 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान का महिला T20I में सबसे कम स्कोर भी है।