News2Bulletin — ताज़ा हिंदी खबरें — पेज 59

आज का सुविचारNews2Bulletin Editorial Team
🎓 Education

आज का सुविचार

“रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस हिम्मत हारने वाले रुक जाते हैं।”✨ आज खुद पर भरोसा रखिए, शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन मंज़िल बड़ी हो सकती है।
नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड का कहरNews2Bulletin Editorial Team
🌍 World

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड का कहर

नेपाल में भारी फ्लैश फ्लड से तबाही मच गई है। ब्होटेकोशी नदी में आई बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 350 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव के लिए 30 से अधिक हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। भारत ने भी मदद के लिए IAF के दो विमान राहत सामग्री के साथ नेपाल भेजने का फैसला किया है। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में भी नदियों के जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में प्याज ₹35 किलो में बेचने की तैयारीNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

दिल्ली में प्याज ₹35 किलो में बेचने की तैयारी

दिल्ली में बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच केंद्र सरकार राहत देने की तैयारी में है। 27 अगस्त से दिल्ली में प्याज ₹35 प्रति किलो की रियायती दर पर बेचा जाएगा। इसके लिए सरकार अपने बफर स्टॉक का इस्तेमाल करेगी। NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
पटना में छात्रों का प्रदर्शनNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

पटना में छात्रों का प्रदर्शन

पटना में नौकरी और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
Toxic ने पहले दिन मचाया धमालNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

Toxic ने पहले दिन मचाया धमाल

यश की ‘Toxic’ ने 26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की। शुरुआती लाइव आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म की कमाई करीब ₹65–66 करोड़ नेट और ₹77 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच चुकी है। वहीं, एडवांस बुकिंग से पहले ही करीब ₹85 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस दर्ज हुआ था। फिल्म के पहले दिन ₹100 करोड़+ वर्ल्डवाइड पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
Realme P4s 5G भारत में लॉन्चNews2Bulletin Editorial Team
📱 Technology

Realme P4s 5G भारत में लॉन्च

Realme ने भारत में नया Realme P4s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP रियर कैमरा और Android 16 आधारित Realme UI 7.0 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹37,999 है और बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी।
कृति सेनन की राखी विज्ञापन पर विवादNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

कृति सेनन की राखी विज्ञापन पर विवाद

अभिनेत्री कृति सेनन का ज्वेलरी ब्रांड GIVA के साथ बनाया गया रक्षाबंधन विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया। विज्ञापन में उनके पहनावे और पालतू कुत्ते को राखी बांधने के दृश्य पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कृति ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि त्योहारों की भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से जुड़ी है। विवाद के बाद GIVA ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया।
नेपाल में भीषण बाढ़, 8 लोगों की मौतNews2Bulletin Editorial Team
🌍 World

नेपाल में भीषण बाढ़, 8 लोगों की मौत

नेपाल के रासुवा जिले में बुधवार को तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। भोटेकोशी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कई घर, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर है। राहत और बचाव के लिए सेना व सुरक्षा बलों को लगाया गया है। कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
इतिहास में आज के दिन | 26 अगस्तNews2Bulletin Editorial Team
🎓 Education

इतिहास में आज के दिन | 26 अगस्त

• 1303: अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर विजय हासिल की।• 1789: फ्रांस में मानव और नागरिक अधिकारों की घोषणा को मंजूरी मिली।• 1910: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का जन्म हुआ।• 1920: अमेरिका में महिलाओं को मतदान का संवैधानिक अधिकार मिला।• 1944: मित्र देशों की सेनाओं ने पेरिस को जर्मन कब्जे से मुक्त कराया।• 26 अगस्त: अमेरिका में Women's Equality Day मनाया जाता है।
ओणम : कब से शुरू हुआ और क्यों मनाया जाता है?News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

ओणम : कब से शुरू हुआ और क्यों मनाया जाता है?

ओणम 2026: केरल का प्रमुख पर्व ओणम इस साल 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत अथम से होती है और मुख्य दिन तिरुवोनम होता है। मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर लौटते हैं। ओणम अच्छी फसल, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। इस दौरान पुक्कलम, ओणसद्या, पारंपरिक नृत्य और नाव दौड़ जैसे आयोजन होते हैं।