India की ताज़ा खबरें — पेज 21

गंडक का जलस्तर घटा, बिहार-यूपी को मिली राहतNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

गंडक का जलस्तर घटा, बिहार-यूपी को मिली राहत

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बिहार और उत्तर प्रदेश में चिंता बढ़ गई थी। अब नदी के डिस्चार्ज में तेजी से कमी दर्ज की गई है, जिससे निचले इलाकों में फिलहाल राहत मिली है। हालांकि जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है और प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों, तटबंधों तथा नदी के जलप्रवाह पर लगातार निगरानी रख रहा है।
रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानें राखी बांधने का शुभ समयNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानें राखी बांधने का शुभ समय

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे से 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार भद्रा 28 अगस्त के सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। दिल्ली के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक है। स्थानीय शहर के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।
मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन : 27 अगस्त 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन : 27 अगस्त 2026

• नेपाल बाढ़: फ्लैश फ्लड में 157 मौतें, सैकड़ों लापता। भारत ने राहत सामग्री भेजी।• बिहार-UP अलर्ट: नेपाल बाढ़ के बाद दोनों राज्यों में NDRF की टीमें हाई अलर्ट पर।• मोदी-नेपाल बातचीत: PM मोदी ने नेपाल के PM से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।• भारत-चीन: सीमा वार्ता में 8 सूत्रीय सहमति, बॉर्डर हॉटलाइन बढ़ाने पर फैसला।• शेयर बाजार: सेंसेक्स 183 और निफ्टी 127 अंक गिरा।• सोना-चांदी: महंगाई के आंकड़ों के बाद सोने में 1% से ज्यादा गिरावट।• कोलकाता मेट्रो: पिंक लाइन के नए विस्तार को मंजूरी मिली।• सुक ेश केस: सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, सजा पर आज सुनवाई।• FSSAI कार्रवाई: कई प्रीमियम प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा नोटिस।• US-कनाडा तनाव: टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा।
दिल्ली में प्याज ₹35 किलो में बेचने की तैयारीNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

दिल्ली में प्याज ₹35 किलो में बेचने की तैयारी

दिल्ली में बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच केंद्र सरकार राहत देने की तैयारी में है। 27 अगस्त से दिल्ली में प्याज ₹35 प्रति किलो की रियायती दर पर बेचा जाएगा। इसके लिए सरकार अपने बफर स्टॉक का इस्तेमाल करेगी। NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
पटना में छात्रों का प्रदर्शनNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

पटना में छात्रों का प्रदर्शन

पटना में नौकरी और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
ओणम : कब से शुरू हुआ और क्यों मनाया जाता है?News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

ओणम : कब से शुरू हुआ और क्यों मनाया जाता है?

ओणम 2026: केरल का प्रमुख पर्व ओणम इस साल 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत अथम से होती है और मुख्य दिन तिरुवोनम होता है। मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने धरती पर लौटते हैं। ओणम अच्छी फसल, समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। इस दौरान पुक्कलम, ओणसद्या, पारंपरिक नृत्य और नाव दौड़ जैसे आयोजन होते हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना: आज से बड़ा अपडेटNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आज से बड़ा अपडेट

1. दिल्ली में लक्ष्मी योजना का औपचारिक शुभारंभ आज, 26 अगस्त को होगा।2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करीब 4,000 पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र देंगी।3. पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।4. पहली किस्त 1 सितंबर 2026 से बैंक खाते में भेजे जाने की योजना है।5.अब तक 9.13 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 6.52 लाख आवेदन जमा हो चुके हैं। 6. योजना के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष और वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख तक होना जरूरी है।
मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 26 अगस्त 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 26 अगस्त 2026

• भारत-चीन सीमा वार्ता: अजीत डोभाल और वांग यी के बीच एलएसी पर शांति व सीमा निर्धारण को लेकर चर्चा।• किराना हिल्स मामला: पूर्व CDS अनिल चौहान ने हमले को अनजाने में हुआ बताया।• IIT दिल्ली छात्र मौत: पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।• संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी: भारत में बढ़ते हेट स्पीच और अपराधों पर चिंता जताई।• ओणम उत्सव: केरल समेत कई क्षेत्रों में धूमधाम से थिरुवोनम मनाया जा रहा है।• CTET 2026: परीक्षा स्थगित, आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर।• प्याज की कीमत: दिल्ली में ‘कांदा एक्सप्रेस’ से 35 रुपये किलो प्याज बिक्री।• H1N1 अलर्ट: भारत में इन्फ्लुएंजा-A मामलों में H1N1 की हिस्सेदारी 98 प्रतिशत।• बांके बिहारी मंदिर: सुप्रीम कोर्ट ने चढ़ावे की राशि सीधे भगवान के खाते में जाने का फैसला दिया।• वैश्विक व्यापार तनाव: कनाडा ने कुछ अमेरिकी सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया।
Morning News Brief: 25 अगस्त 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

Morning News Brief: 25 अगस्त 2026

• NSA अजीत डोभाल बीजिंग पहुंचे, चीन के विदेश मंत्री वांग यी से सीमा वार्ता करेंगे।• अमेरिका ने ईरान पर नए कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया।• होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, कोई हताहत नहीं।• ओडिशा तट के पास डूबे जहाज के 22 लापता क्रू सदस्यों की तलाश जारी।• अमेरिका में भारतीय छात्रों के अंडरग्रेजुएट आवेदन 15% घटे।• H-1B वीजा आवेदन पर 1 लाख डॉलर से अधिक शुल्क की योजना।• गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव, स्कूल बसें फंसीं।• हिमाचल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।• नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से 56 लोग अस्पताल में भर्ती, 8 ICU में।• हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अर्जेंटीना से 3-5 से हार मिली।
गुलाबबाग जीरोमाइल बनेगा ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

गुलाबबाग जीरोमाइल बनेगा ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’

पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल गोलंबर का जल्द ही भव्य और आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा। एनएचएआई ने इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी, हरियाली और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। विधायक विजय खेमका ने एनएचएआई की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इससे पूर्णिया की खूबसूरती और पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।