News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
गुलाबबाग जीरोमाइल बनेगा ‘गेटवे ऑफ पूर्णिया’
पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल गोलंबर का जल्द ही भव्य और आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा। एनएचएआई ने इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। यहां लोटस फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी, हरियाली और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। विधायक विजय खेमका ने एनएचएआई की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इससे पूर्णिया की खूबसूरती और पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।








