News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
3400 करोड़ की संपत्ति वाले विधायक बने एक दिन के ‘भिखारी’
मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी विधायक पराग शाह इन दिनों अपने एक अनोखे प्रयोग को लेकर चर्चा में हैं। करीब 3,383 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति वाले पराग शाह ने एक दिन के लिए अपना हुलिया बदलकर भिखारी का रूप धारण किया और मुंबई की सड़कों पर लोगों से भिक्षा मांगी। बताया जा रहा है कि यह अनुभव उन्होंने अपने जैन गुरु नम्र मुनि की सलाह पर लिया। शाह ने सुरक्षा, गाड़ी और अपनी पहचान से दूर रहकर आम लोगों के बीच समय बिताया और भिक्षा से भोजन करने का अनुभव लिया। बदले हुए हुलिए की वजह से कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। पराग शाह का कहना है कि इस अनुभव के जरिए उन्होंने उन लोगों के जीवन और परिस्थितियों को समझने की कोशिश की, जो दूसरों की मदद या भिक्षा पर निर्भर रहते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।








