News2Bulletin Editorial Team🏏 Sports
4 बार IPL चैंपियन रहे कर्ण शर्मा का संन्यास, 19 साल के करियर पर लगा विराम
भारत के पूर्व लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब 19 साल लंबे करियर में उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 मैच खेला। IPL में कर्ण शर्मा 4 बार चैंपियन टीम का हिस्सा रहे। वह यूपी टी20 लीग में 25 अगस्त को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे।








