News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
Airtel ग्राहकों को 1 साल का Duolingo Super मुफ्त, ऐसे मिलेगा फायदा
नई दिल्ली: Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, Airtel के Prepaid, Postpaid, Wi-Fi और DTH ग्राहक 1 साल तक Duolingo Super की मुफ्त सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब ₹3,120 बताई गई है।Duolingo Super में यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त भाषा सीखने, अनलिमिटेड गलतियां करने और पर्सनलाइज्ड प्रैक्टिस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा AI-powered speaking practice की सुविधा भी उपलब्ध है।ऑफर का लाभ लेने के लिए Airtel ग्राहक Airtel App खोलकर Rewards & OTTs / Claim OTTs & More सेक्शन में जा सकते हैं। यहां Duolingo Super का विकल्प मिलने पर Claim Now पर क्लिक करके ऑफर एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है।Airtel के अनुसार, यह ऑफर 3 सितंबर से 2 दिसंबर 2026 तक क्लेम किया जा सकता है। 12 महीने की मुफ्त अवधि पूरी होने के बाद यह ऑफर अपने-आप किसी पेड सब्सक्रिप्शन में रिन्यू नहीं होगा।








