News2Bulletin Editorial Team🏏 Sports
Asian Games में भारत का गोल्डन आगाज! हॉकी में 19-0 की आंधी, शूटिंग में Silver
भारत ने Asian Games 2026 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने Pool B के शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। टीम की ओर से दीपिका ने 8 गोल किए, जबकि इशिका ने हैट्रिक लगाई। वहीं शूटिंग में भारत ने अपना पहला पदक हासिल किया। इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने 1898.0 अंक हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही।








