News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
बैंक हड़ताल, जरुरी काम निपटा लें
भारत में बैंकिंग सेवाओं पर सितंबर के अंत में असर पड़ सकता है। United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच-दिवसीय बैंकिंग वीक लागू करना समेत अन्य बैंक कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।इससे पहले 26 सितंबर चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर, रविवार को Public Sector Banks और Regional Rural Banks खुले रखने का फैसला किया गया है, ताकि जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाए जा सकें।हड़ताल के दौरान शाखा-आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि UPI, ATM और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ लेन-देन में देरी हो सकती है। निजी बैंकों पर हड़ताल का असर अलग-अलग हो सकता है।








