News2Bulletin Editorial Team🏏 Sports
भारत के लिए आज कई बड़े मुकाबले
जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका 23 पदकों तक पहुंच गई है। भारत ने अब तक 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज जीते हैं। 26 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले हैं। कबड्डी में महिला और पुरुष टीमों के फाइनल, जबकि शूटिंग, बैडमिंटन, स्क्वैश और एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में हैं। एथलेटिक्स में शॉटपुट और ट्रिपल जंप जैसे मुकाबलों पर भी नजर रहेगी।








