News2Bulletin Editorial Team🏏 Sports
भारत-श्रीलंका के बीच आज गोल्ड मेडल मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज 22 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।दूसरी ओर, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। कप्तान चमारी अटापट्टू ने 83 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।भारत इस मुकाबले में अपने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। पिछले संस्करण में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अब दोनों टीमें एक बार फिर गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने हैं।








