News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
बिहार CM का सहयोग कार्यक्रम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ‘सहयोग कार्यक्रम’ के जरिए आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समझना और त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना है।








