News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
बिहार में आवास योजना को लेकर बड़ा फैसला
बिहार में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को अब वीबी-जी राम जी योजना के तहत 90 दिनों की मजदूरी का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने बिहार सरकार के अनुरोध को मंजूरी दी है। मौजूदा ₹300 प्रतिदिन की दर के हिसाब से 90 दिनों की मजदूरी ₹27,000 प्रति आवास तक होगी। लाभार्थी स्वयं आवास निर्माण में श्रम करने पर भी इस मजदूरी मद का लाभ ले सकते हैं।








