News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोन बराज के सभी 69 गेट खोले गए
बिहार में लगातार हो रही बारिश के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रोहतास स्थित इंद्रपुरी सोन बराज के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। बराज से करीब 5.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और पुनपुन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। निचले इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।








