News2Bulletin Editorial Team🎓 Education
बिहार में Student Credit Card पर बड़ा अपडेट
बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अब भी 4 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। 2 लाख रुपये तक की राशि राज्य शिक्षा वित्त निगम और 2 से 4 लाख रुपये तक की राशि निर्धारित कमर्शियल बैंकों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।








