News2Bulletin Editorial Team🌍 World
BRICS Summit से पहले दिल्ली हाई अलर्ट
भारत की मेजबानी में 18वां BRICS Summit 12–13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।दिल्ली में विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं और करीब 35 प्रमुख रूटों पर ट्रैफिक नियंत्रण व डायवर्जन की तैयारी है। लोगों को इस दौरान मेट्रो का इस्तेमाल करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है।








