News2Bulletin Editorial Team🏥 Health
Everest Hing पर FSSAI का एक्शन, बिक्री पर लगी रोक
FSSAI ने Everest Food Products और Laljee Godhoo & Company की कंपाउंडेड हींग के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में लिए गए सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। Everest की हींग में जरूरी 5% अल्कोहल-सॉल्युबल एक्सट्रैक्ट के मुकाबले 0-3% तक मात्रा मिली। वहीं, Laljee Godhoo की कुछ रॉ हींग में स्टार्च की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई। FSSAI ने कंपनियों को सुधारात्मक कदम उठाने और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले उत्पादों को बाजार से वापस लेने की सलाह दी है।








