News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर की शाम नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों कोचिंग से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।जमुई पुलिस के मुताबिक, वीडियो के आधार पर करीब 7 संदिग्धों की पहचान की गई है और अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच के लिए महिला अधिकारी के नेतृत्व में SIT भी गठित की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की है, ताकि नाबालिगों की पहचान सुरक्षित रहे। राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जानकारी मांगी है।








