News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
झारखंड में ₹4,200 करोड़ का बड़ा ऊर्जा निवेश, सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार
झारखंड के लिए ऊर्जा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। Indian Railway Finance Corporation (IRFC) ने Damodar Valley Corporation (DVC) के साथ ₹4,200 करोड़ के टर्म लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस राशि का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभिन्न अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इनमें फ्लोटिंग सोलर, ग्राउंड-माउंटेड सोलर, रूफटॉप सोलर और Battery Energy Storage System (BESS) शामिल हैं।DVC इन परियोजनाओं के लिए अपनी मौजूदा जमीन, जलाशयों और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करेगा। यह कदम झारखंड में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा भंडारण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।








