News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
कोलकाता को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट? कल्याणी में 2,000 एकड़ जमीन की प्रक्रिया शुरू
पश्चिम बंगाल सरकार ने नदिया जिले में प्रस्तावित कल्याणी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 2,000 एकड़ जमीन के लिए नौ मौजाओं को चिन्हित किया गया है। इनमें कल्याणी और बीरपाड़ा समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों के पंजीकरण पर फिलहाल रोक लगाई है। एयरपोर्ट का उद्देश्य कोलकाता एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करना और दक्षिण बंगाल में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाना है। जमीन अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद Detailed Project Report (DPR) और निर्माण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।








