News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
महिलाएं रात 11 बजे भी सुरक्षित महसूस करें”: दिल्ली-NCR में SC सख्त, पुलिस को बढ़ानी होगी निगरानी
दिल्ली-NCR में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने बस स्टैंड, मेट्रो व रेलवे स्टेशन, पार्क और स्कूल-कॉलेज जैसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। कोर्ट ने CCTV की निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय मॉनिटरिंग व्यवस्था की जरूरत पर भी जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि लक्ष्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोकना होना चाहिए।








