News2Bulletin Editorial Team🌍 World
मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम
इस्लामाबाद: जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और भारत में वांछित आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान की Federal Investigation Agency (FIA) ने उसे अपनी Red Book में शामिल करते हुए उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले के लिए 70 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम का ऐलान किया है।रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 2021 में मसूद अजहर पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 70 लाख किया गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब FATF की बैठक अक्टूबर में प्रस्तावित है।मसूद अजहर भारत में कई आतंकी मामलों में वांछित है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।








