News2Bulletin Editorial Team🌍 World
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, मौतों का आंकड़ा 788
नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या 788 तक पहुंच गई है, जबकि 2,500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। भारत ने विशेष टनल-रेस्क्यू और फोरेंसिक टीमों समेत राहत सामग्री नेपाल भेजी है, जो नेपाली एजेंसियों के साथ मिलकर अभियान में जुटी हैं।








