News2Bulletin Editorial Team📱 Technology
Nvidia-Hugging Face डील
Nvidia ने AI डेवलपर प्लेटफॉर्म Hugging Face को करीब 12.93 अरब डॉलर (लगभग ₹1.1 लाख करोड़) में खरीदने का समझौता किया है। यह Nvidia की सबसे बड़ी डील्स में से एक है। कंपनी का लक्ष्य ओपन AI मॉडल्स के तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है।डील के तहत Nvidia Hugging Face के निवेशकों को करीब 11.9 अरब डॉलर देगा और कर्मचारियों के लिए 1 अरब डॉलर तक का इक्विटी रिटेंशन प्रोग्राम भी होगा।Hugging Face एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जहां डेवलपर्स AI मॉडल, डेटासेट और सॉफ्टवेयर टूल्स साझा और इस्तेमाल करते हैं। Nvidia CEO Jensen Huang ने कहा कि अधिग्रहण के बाद भी Hugging Face ओपन प्लेटफॉर्म बना रहेगा और वहां AI बनाने के लिए Nvidia के चिप्स जरूरी नहीं होंगे।2023 में Hugging Face का मूल्यांकन करीब 4.5 अरब डॉलर था। यह डील Nvidia के AI कारोबार को चिप्स से आगे बढ़ाकर पूरे AI इकोसिस्टम तक पहुंचाने की बड़ी कोशिश मानी जा रही है।








