News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
ओडिशा तट के पास बड़ा हादसा, 24 लोगों को लेकर जा रहा कार्गो जहाज डूबा
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा-फ्लैग वाला कार्गो जहाज डूब गया। जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें अधिकांश चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक 2 लोगों को समुद्र से बचाया गया है।








