News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।पीएम मोदी ने X पर कहा कि यह उपलब्धि मेलोनी के नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में मेलोनी की दोस्ती और सहयोग की भी सराहना की तथा दोनों देशों के बीच आगे भी करीबी सहयोग जारी रखने की उम्मीद जताई। मेलोनी ने 1,413 लगातार दिनों तक पद पर रहकर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है।








