News2Bulletin Editorial Team💼 Jobs
PM मोदी आज 51,000 से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर 2026 को 20वें रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा और प्रधानमंत्री चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। नवनियुक्त युवा राजस्व विभाग, रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यभार संभालेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 20वें रोजगार मेले के बाद विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं की कुल संख्या लगभग 12.75 लाख हो जाएगी।








