News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित किया। इसका अर्थ ‘उच्च स्तरीय मित्रता’ है। यह मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बताया गया है।ताशकंद में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें यूरेनियम सप्लाई, रक्षा सहयोग और व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।मोदी 31 अगस्त से किर्गिस्तान जाएंगे, जहां SCO समिट में हिस्सा लेंगे।








