News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
PNB Currency Chest में बड़ा फर्जीवाड़ा, ₹17 करोड़ की नकली करेंसी मिली
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के Currency Chest में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में करीब ₹7.40 करोड़ के संदिग्ध नकली नोट मिले थे, लेकिन आगे की जांच और ऑडिट में यह रकम बढ़कर करीब ₹17 करोड़ तक पहुंच गई। मामला तब सामने आया जब RBI को भेजी गई नकदी में ₹4.36 लाख की कमी मिली। पुलिस ने FIR दर्ज कर SIT का गठन किया है और बैंक के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि असली नोट कैसे निकाले गए और नकली नोट Currency Chest तक कैसे पहुंचे।








