News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
पुणे के कारोबारी परिवार के वारिस केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी परिवार के 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह हत्या निकली। आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि चार दिन पहले भी सिया ने ट्रेकिंग के दौरान केतन को धक्का देने की कोशिश की थी और बाद में इसे “सांप से बचाने” की कोशिश बताया था। पुलिस ने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया है।








