News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
रेलवे को बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹20,804 करोड़ की लागत वाली 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई को भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। परियोजनाओं से कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रा का समय कम करने में भी मदद मिलेगी।








