News2Bulletin Editorial Team💼 Jobs
रेलवे में 5,236 पदों पर भर्ती का मौका
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। RRB NTPC 2026 भर्ती के तहत कुल 5,236 पदों पर भर्ती का अपडेट सामने आया है। इनमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के विभिन्न पद शामिल हैं। ग्रेजुएट स्तर पर 3,548 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देखकर ही आवेदन करें। आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 बताई गई है।








