News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
संकट के बीच हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे कैप्टन स्मित, PM मोदी से बातचीत में बताई पूरी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और मुश्किल परिस्थिति में उनके साहस व सूझबूझ की सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि संकट के समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में भी उनके मन में यही था कि विमान में मौजूद लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए।कैप्टन स्मित ने यह भी बताया कि वह जब भी कठिन परिस्थिति में होते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उस समय भी यही कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है।








