News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
सरिता विहार में दर्दनाक हादसा: 3 की मौत, 3 घायल
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार तड़के करीब 3:20 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। रोड नंबर 13 पर नोएडा की ओर से आ रहे एक डंपर ने खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के CCTV कैमरे लगाने का काम चल रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान उमेश (23), प्रवीण (35) और सूरज (34) के रूप में हुई है। सूरज CCTV प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी में HR मैनेजर थे। घायलों की पहचान आकाश (20), अनूप (26) और खेम सिंह (40) के रूप में हुई है। एक अन्य कर्मचारी सुरक्षित बच गया। पुलिस के मुताबिक डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वाहन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।








