News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
शिक्षक दिवस पर PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित शिक्षकों से नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपने शिक्षण अनुभव और विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक बनाने वाली नई तकनीकों के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा की। PM मोदी ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवाओं को विकसित भारत के लिए तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा, स्थानीय लोककथाओं और भारत की विविधता से विद्यार्थियों को परिचित कराने पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी।








