News2Bulletin Editorial Team💼 Business
Tata Motors को बड़ी मंजूरी, ₹40 हजार करोड़ की Iveco डील का रास्ता साफ; CV बिक्री भी 49% बढ़ी
Tata Motors ने Iveco Group के करीब €3.8 अरब के अधिग्रहण के लिए जरूरी सभी प्रमुख नियामकीय मंजूरियां हासिल कर ली हैं। कंपनी के मुताबिक, अंतिम मंजूरी मिलने के बाद डील के अगले चरण यानी स्वैच्छिक टेंडर ऑफर का रास्ता साफ हो गया है।इसके अलावा Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल कारोबार की अगस्त बिक्री 49% बढ़कर 44,411 यूनिट हो गई। घरेलू बिक्री 33% बढ़ी, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 227% की तेज वृद्धि दर्ज हुई।








