News2Bulletin Editorial Team📱 Technology
Tata Sierra EV आज होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स आज अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को लॉन्च करने जा रही है। नई Sierra EV में स्प्लिट LED हेडलैंप, फ्लश डोर हैंडल, टू-टोन रूफ और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर आधारित इस SUV में 65kWh या 75kWh बैटरी पैक, AWD सिस्टम और 500 किमी से अधिक की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत ₹20-25 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।








