News2Bulletin Editorial Team🎓 Education
UGC NET परीक्षा पर NTA की ट्रैवल एडवाइजरी
NTA ने 9 और 10 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाली UGC NET जून 2026 की पुनः परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है। NTA के अनुसार, इन दिनों दिल्ली में यात्रा प्रतिबंधों के कारण सड़कों पर सामान्य से अधिक समय लग सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र तक जाने वाले मार्ग को पहले से जांच लें और पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।








