News2Bulletin Editorial Team🇮🇳 India
विक्रमशिला सेतु बंद, मरम्मत का काम तेज
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु को 1 अक्टूबर से करीब 90 दिनों के लिए यातायात के लिए बंद किया गया है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के साथ स्थायी समाधान के लिए स्टील ट्रस ब्रिज बनाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल पुराने बेली ब्रिज को हटाने का काम किया जा रहा है।पुल बंद होने से भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए फेरी सेवा और वैकल्पिक बस परिवहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द पूरा कर आवागमन सामान्य किया जाए।भागलपुर में लोगों को अगले कुछ महीनों तक वैकल्पिक मार्गों और जल परिवहन पर निर्भर रहना पड़ सकता है।








