News2Bulletin — ताज़ा हिंदी खबरें — पेज 45

मिर्जापुर: द मूवी की शानदार ओपनिंगNews2Bulletin Editorial Team
🎬 Entertainment

मिर्जापुर: द मूवी की शानदार ओपनिंग

मिर्जापुर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और रवि किशन स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब ₹24.75 करोड़ नेट कमाए। फिल्म की हिंदी कमाई लगभग ₹24.60 करोड़ रही। इसके साथ ही यह 2026 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। इससे आगे ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘टॉक्सिक’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।
शिक्षक दिवस पर PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकातNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

शिक्षक दिवस पर PM मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित शिक्षकों से नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपने शिक्षण अनुभव और विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक बनाने वाली नई तकनीकों के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा की। PM मोदी ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवाओं को विकसित भारत के लिए तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा, स्थानीय लोककथाओं और भारत की विविधता से विद्यार्थियों को परिचित कराने पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है और इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी।
बिहार के 38 शिक्षकों को आज मिलेगा बड़ा सम्मान, CM सम्राट चौधरी करेंगे सम्मानितNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

बिहार के 38 शिक्षकों को आज मिलेगा बड़ा सम्मान, CM सम्राट चौधरी करेंगे सम्मानित

Bihar : शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार के सभी 38 जिलों से चुने गए एक-एक शिक्षक को राजकीय शिक्षक सम्मान-2026 दिया जाएगा। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है।
बिहार में बाढ़ को लेकर CM का बड़ा दौरा, कई इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षणNews2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

बिहार में बाढ़ को लेकर CM का बड़ा दौरा, कई इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और नवगछिया के हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, राहत कार्य और प्रभावित लोगों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
मिलिट्री बेस में अचानक जोरदार धमाका, 10 की मौत और 60 से ज्यादा घायलNews2Bulletin Editorial Team
🌍 World

मिलिट्री बेस में अचानक जोरदार धमाका, 10 की मौत और 60 से ज्यादा घायल

बोलीविया के वियाचा में एक सैन्य बैरक में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट हुआ। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। विस्फोट रक्षा मंत्रालय के आतिशबाजी/पायरो-टेक्निक सामग्री वाले क्षेत्र में हुआ। हादसे की वजह की जांच जारी है।
इतिहास में आज के दिन : 5 सितंबरNews2Bulletin Editorial Team
🎓 Education

इतिहास में आज के दिन : 5 सितंबर

भारत (National)1. 1888 — डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ।2. 1962 — भारत में पहली बार शिक्षक दिवस मनाया गया।3. 5 सितंबर को भारत में हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है।4. 1918 — प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।अंतरराष्ट्रीय (International) 5. 1793 — फ्रांसीसी क्रांति के दौरान Reign of Terror का दौर शुरू हुआ। 6. 1944 — बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग के बीच Benelux सहयोग की शुरुआत हुई। 7. 1972 — म्यूनिख ओलंपिक में आतंकवादी घटना हुई। 8. 1977 — NASA ने Voyager 1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।9. 1997 — मदर टेरेसा का निधन हुआ। 10. 2017 — अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने न्यूट्रॉन स्टार टकराव से जुड़े महत्वपूर्ण अवलोकनों की घोषणा की। 11. International Day of Charity हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है।
iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की कीमत लीकNews2Bulletin Editorial Team
📱 Technology

iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की कीमत लीक

iPhone 18 Pro और iPhone Ultra की कीमत लीकApple के 9 सितंबर के इवेंट से पहले iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और पहले फोल्डेबल iPhone Ultra की संभावित कीमतें लीक हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार iPhone Ultra की कीमत करीब ₹2.47 लाख, iPhone 18 Pro की करीब ₹1.48 लाख और 18 Pro Max की करीब ₹1.65 लाख से शुरू हो सकती है। Ultra की कीमत पिछले Pro Max से 65% से ज्यादा महंगी होने का अनुमान है। हालांकि, ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं।
आज का मौसम: 5 सितंबर 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

आज का मौसम: 5 सितंबर 2026

1. उत्तर भारत: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है। 2. उत्तर प्रदेश और बिहार: कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3. मध्य भारत: मध्य प्रदेश में 5 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 4. पूर्वी भारत: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 5. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: आज और कल गरज-चमक व तेज हवाओं की चेतावनी है। 6. दक्षिण भारत: प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधि अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। 7. कुल मिलाकर: मानसून सक्रिय रहने से देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी को लेकर सावधानी जरूरी है।
शिक्षक दिवस विशेष | 5 सितंबरNews2Bulletin Editorial Team
🎓 Education

शिक्षक दिवस विशेष | 5 सितंबर

गुरु सिर्फ पढ़ाते नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही राह भी दिखाते हैं।हर विद्यार्थी की सफलता के पीछे एक शिक्षक की मेहनत, मार्गदर्शन और विश्वास छिपा होता है।आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आइए, अपने जीवन को बेहतर बनाने वाले सभी शिक्षकों को दिल से धन्यवाद दें। शिक्षक को नमन, शिक्षा को सम्मान।
मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 5 सितंबर 2026News2Bulletin Editorial Team
🇮🇳 India

मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ | 5 सितंबर 2026

🇮🇳 राष्ट्रीय•आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देंगी।• ISRO ने GSLV-F17 से EOS-05 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया।• बिहार में गंगा, कोसी और गंडक के उफान से कई जिले प्रभावित हैं।• नेपाल बाढ़ के बाद भारत ने 166 नागरिकों को सुरक्षित निकाला।🌍 अंतरराष्ट्रीय• रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव में ड्रोन हमला, 12 लोग घायल।• अमेरिका रूस-यूक्रेन शांति वार्ता आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।• अमेरिका-ईरान तनाव से मध्य-पूर्व में हालात गंभीर।• तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी।• यमन में सरकार और हूती लड़ाकों के बीच संघर्ष जारी।